Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
टेक्नोलॉजीताजा खबरेंदेश

व्हाट्सऐप की नयी प्राइवेसी पॉलिसी पर 3 माह की लगायी गयी रोक |

व्हाट्सऐप की नयी प्राइवेसी पॉलिसी

व्हाट्सऐप द्वारा जारी की गयी नयी प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर हाई कोर्ट में अर्ज़ी डाल दी गयी है | जिसमे यह बताया गया था कि इस पॉलिसी में लोगों के निजता अधिकार से छेड़कानी करना है | जिसको देखते हुए इस नयी प्राइवेसी पॉलिसी पर 3 माह की रोक लगा दी गयी है | कंपनी इसे 8 फ़रवरी से लागू करने वाली थी पर फ़िलहाल कंपनी द्वारा ही इसे टाल दिया गया है | अब अगर यूजर 8 फ़रवरी तक इस पॉलिसी को नहीं अपनाते हैं तो भी उनका अकाउंट नहीं बंद होगा |

अब इस नयी पॉलिसी को समझने के लिए यूजर के पास 15 मई 2021 तक का वक्त होगा | जिसके बाद व्हाट्सऐप का एक नया बिज़नेस ऑप्शन लागू होगा | इस नयी प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर यूज़र्स काफी सोच में हैं | यह समय उनको सोचने समझने के लिए दिया गया है | जिससे यूज़र्स अच्छे से इस पॉलिसी को समझ ले और भ्रमित न हो |

इस नयी पॉलिसी के बाद यूज़र्स बातचीत करने के लिए दूसरे ऐप जैसे टेलीग्राम और सिगनल इस्तेमाल करने लगे थे | इसको देखते हुए कंपनी ने यह निर्णय लिया है कि इसे 3 माह के लिए टालकर लोगों को नयी प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर सही जानकारी दी जा सके |

Photo credit: @gettyimages.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button